हरियाणा सरकार ने हारट्रोन इंफोर्मेटिक लिमिटेड के माध्यम से विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में नियुक्त विभिन्न श्रेणियों के आईटी पेशेवरों की जॉब वर्क फीस या अनुबंध पारिश्रमिक की आधार दर को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि संशोधित अनुबंध पारिश्रमिक पहली जुलाई, 2016 से लागू होगा। उन्होंने बताया कि अब श्रेणी (वन) के डाटा एंट्री ऑप्रेटर को 10,000 रुपये की बजाय 13,500 रुपये, श्रेणी (टू) के डाटा एंट्री ऑप्रेटर को 11,000 रुपये की बजाय 14,500 रुपये का मासिक अनुबंध पारिश्रमिक मिलेगा। इसी प्रकार, डीटीपी ऑप्रेटर को 13,500 रुपये की बजाय 18,225 रुपये का मासिक अनुबंध पारिश्रमिक मिलेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि अब श्रेणी (वन) के जूनियर प्रोग्रामर/जूनियर डाटा एनालिस्ट को 15,000 रुपये की बजाय 20,250 रुपये, श्रेणी (टू) के जूनियर प्रोग्रामर/जूनियर डाटा एनालिस्ट को 17,000 रुपये की बजाय 22,250 रुपये और श्रेणी (थ्री) के जूनियर प्रोग्रामर/जूनियर डाटा एनालिस्ट को 18,000 रुपये की बजाय 23,250 रुपये का मासिक अनुबंध पारिश्रमिक मिलेगा।
उन्होंने बताया कि अब श्रेणी (वन) के नेटवर्किंग असिस्टेंट को 15,000 रुपये की बजाय 20,250 रुपये, श्रेणी (टू) के नेटवर्किंग असिस्टेंट को 17,000 रुपये की बजाय 22,250 रुपये और श्रेणी (थ्री) के नेटवर्किंग असिस्टेंट को 18,000 रुपये की बजाय 23,250 रुपये का मासिक अनुबंध पारिश्रमिक मिलेगा।
इसी प्रकार, अब श्रेणी (वन) के वैब डिजाइनर को 15,000 रुपये की बजाय 20,250 रुपये, श्रेणी (टू) के वेब डिजाइनर को 17,000 रुपये की बजाय 22,250 रुपये और श्रेणी (थ्री) के वेब डिजाइनर को 18,000 रुपये की बजाय 23,250 रुपये का मासिक अनुबंध पारिश्रमिक मिलेगा।