फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 13 एचसीएस अफसरों को विशेष सचिव का दर्जा, 2004 बैच के हैं सभी अफसर

Sat, 16 Jul 2022 01:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वर्षा खांगवाल अब सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग की विशेष सचिव हो गई हैं। सतबीर सिंह अब शहरी स्थानीय विभाग में ही विशेष सचिव बन गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने 13 एचसीएस अफसरों को विशेष सचिव का दर्जा दिया है। ये अतिरिक्त, उप और संयुक्त सचिव पद से विशेष सचिव के लिए पदनामित हुए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। सभी एचसीएस 2004 बैच के हैं।
विज्ञापन


वर्षा खांगवाल अब सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग की विशेष सचिव हो गई हैं। सतबीर सिंह अब शहरी स्थानीय विभाग में ही विशेष सचिव बन गए हैं। संवर्तक सिंह खांगवाल सचिवालय स्थापना के विशेष सविच बने हैं। योगेश कुमार मेहता स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के विशेष सचिव होंगे। ये चारों अभी अतिरिक्त सचिव पद पर थे।

वरिंदर सिंह सहरावत, आशिमा सांगवान, सत्येंद्र दूहन, मनीता मलिक, अमृता सिंह, डॉ. सुभिता ढाका, जयदीप कुमार और नवीन कुमार आहूजा भी विशेष सचिव बन गए हैं। इन तेरह एचसीएस को अब विशेष सचिव पद के लाभ मिलेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय ने राजभवन से लेकर सभी महत्वपूर्ण कार्यालयों को अवगत करवा दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें