फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: गर्मी में नहीं बदलेगा सरकारी दफ्तरों का समय, बिजली और जल विभाग का दावा-पीक सीजन में नहीं रहेगी कमी

Thu, 20 Apr 2023 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुख्य सचिव ने मौसम विज्ञान विभाग से अत्याधिक गर्मी को लेकर जारी हुई सलाह को लेकर बुधवार को बिजली, स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, श्रम और राजस्व विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी में बिजली की कमी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
हरियाणा में नहीं बदलेगा दफ्तरों का समय - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में बढ़ती बिजली खपत के मद्देनजर पंजाब सरकार ने सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है, लेकिन हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि सरकारी कार्यालयों के समय में अभी कोई तब्दीली नहीं की जाएगी। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा है कि हरियाणा के पास पर्याप्त बिजली-पानी की व्यवस्था है। इसलिए गर्मी में भी पहले की तरह सरकारी कार्यालय खुलेंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने मौसम विज्ञान विभाग से अत्याधिक गर्मी को लेकर जारी हुई सलाह को लेकर बुधवार को बिजली, स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, श्रम और राजस्व विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी में बिजली की कमी नहीं होने दी जाएगी। बिजली की मांग पूरी करने के लिए बिजली कंपनियों ने पहले ही पर्याप्त व्यवस्था कर ली है। इसी प्रकार जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पेयजल व सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया।

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैक, आवश्यक दवाएं, आईवी तरल पदार्थ, आइस-पैक, इलेक्ट्रोलाइट आदि के प्रबंधन में सहायता के लिए उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को कूलिंग उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। 
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को पूरी तैयारी रखने के आदेश दिए। उन्होंने श्रम विभाग को निर्देश कि मंडियों में संचालन, ईंट भट्ठों के मजदूरों, निर्माण स्थल, औद्योगिक स्थल तथा लेबर चौक इत्यादि स्थानों पर कार्य कर रहे मजदूरों के लिए एडवाइजरी जारी की जाए तथा इसका अनुसरण सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें