फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सरकार ने सभी स्कूलों का समय बदला, बच्चे 10 से दो बजे तक करेंगे पढ़ाई, ढाई बजे तक अध्यापकों को रहना होगा मौजूद

Fri, 17 Dec 2021 11:31 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे स्कूल आना होगा। वहीं दो बजे छुट्टी होगी। अध्यापकों को विद्यार्थियों से आधे घंटे पहले स्कूल पहुंचना होगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। सरकार ने सभी निजी व सरकारी स्कूलों के सभी कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के समय में बदलाव किया गया है। अब विद्यार्थियों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं अध्यापकों को सुबह 9:30 से दोपहर 2:30 बजे तक उपस्थित रहना होगा। यह आदेश 20 दिसंबर से आगामी आदेश तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


विद्यालयों को यह दिशा-निर्देश भी जारी

  • मध्याह्न भोजन के तहत बच्चों को सूखा राशन पूर्व की भांति वितरित किया जाएगा
  • ऐसे विद्यार्थी जो ऑनलाइन शिक्षा से जुड़े रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उन्हें इसकी अनुमति होगी
  • विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर कोई बाध्यता नहीं रहेगी और इस बारे में विद्यार्थियों पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा
  • ऐसे सभी विद्यार्थी जो विद्यालय में आकर ऑफलाइन कक्षा में शामिल नहीं होना चाहते हैं उनके अभिभावक अपने इस निर्णय के बारे में विद्यालय को लिखित रूप में अवगत करवाएंगे 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें