फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में खट्टर, पंचकूला में सुरजेवाला मनाएंगे स्वर्ण जयंती

Mon, 31 Oct 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंचकूला में सुरजेवाला मनाएंगे स्वर्ण जयंती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
हरियाणा सरकार केस्वर्ण जयंती समारोह की शुरुआत के साथ ही पंचकूला के रेड बिशप में एक और स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। महिला कांग्रेस और किसान खेत मजदूर कांग्रेस की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला 50 वर्ष के हरियाणा की तस्वीर पेश करेंगे। रेड बिशप में मंगलवार को स्वर्ण जयंती समारोह सुबह दस बजे शुरू होगा। उधर, प्रदेश की भाजपा सरकार गुड़गांव में स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस इस कार्यक्रम के राजनीतिक न होने का दावा कर रही है, लेकिन असल में यह कार्यक्रम सरकार के समानांतर करने की कोशिश कर सुरजेवाला अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश की भाजपा सरकार को स्वर्ण जयंती का मायने समझाने का काम करेंगे। इसमें तीस ऐसे लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्हाेंने हरियाणा का नाम रोशन किया है। इसके लिए 11 श्रेणियां तय की गई हैं। सुरजेवाला ने कहा कि हम यह बताएंगे कि हरियाणा अब तक क्या था, क्या है और क्या बन सकता है।

हरियाणा के लिए 2400 करोड़ खर्च करने की जरूरत नहीं है। यह काम पांच लाख में भी किया जा सकता है। जिन व्यक्यितों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें सेना के जवान, खिलाड़ी, उद्यमी, समाज सेवी, किसान, फिल्मी हस्तियां और संगीतज्ञ जैसी हस्तियां शामिल होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें