फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव को केंद्र से मिला एक साल का सेवा विस्तार

Tue, 02 Mar 2021 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • केंद्र की मंजूरी मिलते ही अनिल विज ने मुख्यमंत्री को भेजा आठ नामों का पैनल
  • अफसरों के पैनल में डीजीपी मनोज यादव का नाम भी शामिल
विज्ञापन
डीजीपी मनोज यादव। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को केंद्र सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दे दिया है। यह खुलासा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया। नए आदेश के मुताबिक यादव अपने मूल कैडर हरियाणा में एक साल या अगले आदेश तक बने रह सकते हैं।

विज्ञापन


उन्हें 20 फरवरी 2021 के बाद एक साल तक के लिए विस्तार दिया गया है। उधर, गृह मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री की घोषणा के तुरंत बाद आठ अफसरों के नामों का पैनल सरकार को भेज दिया है। पैनल में मनोज यादव का नाम भी शामिल है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अवर सचिव रमन कुमार की ओर से मंगलवार को यह आदेश जारी किया गया है। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज यादव केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर आईबी के अतिरिक्त निदेशक के लिए नामित हैं। केंद्र सरकार किसी भी समय उन्हें आईबी में सेवाएं देने के लिए बुला सकती है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अब एक साल तक मनोज यादव डीजीपी रह सकते हैं लेकिन अगर एक्सटेंशन रुक जाए तो अलग बात है। केंद्र से एक्सटेंशन एक साल या अगले आदेश तक है। वह एक साल तक तभी रह सकते हैं, अगर सरकार बीच में कोई और नया आदेश जारी न करे। कोई नया आदेश आ सकता है, यह बाद का विषय है। सीएम ने कहा कि नए डीजीपी के लिए अभी पैनल नहीं भेजा गया है।

गृह सचिव ने तैयार किया है पैनल
उधर, मुख्यमंत्री के खुलासे के तुरंत बाद अनिल विज ने सरकार को आठ अफसरों के नाम का पैनल भेज दिया है। पैनल में मनोज यादव का नाम भी शामिल है। यह पैनल गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने तैयार किया है। पैनल में एसएस देसवाल, केके सिंधू, मनोज यादव, पीके अग्रवाल, मोहम्मद अकील, आरसी मिश्रा, देसराज सिंह और शत्रुजीत कपूर का नाम शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें