फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में हरियाणा के कांग्रेस विधायकों की 'किलेबंदी': कोई कर रहा रामचरित मानस का पाठ, कोई आश्रम वेब सीरीज देखने में जुटा

Sun, 05 Jun 2022 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कुछ विधायकों ने शनिवार से वेब सीरीज आश्रम का तीसरा पार्ट देखना शुरू किया है। दिल्ली से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी फोन पर विधायकों से बातचीत कर उनका हालचाल जान रहे हैं।
विज्ञापन
रामचरित मानस का पाठ करते विधायक नीरज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस के विधायकों की संख्या रायपुर में अब 28 हो गई है। रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव भी शनिवार को मेफेयर रिजॉर्ट पहुंच गए। विधायकों को कांग्रेस आलाकमान रायपुर में खुशनुमा माहौल देने की कोशिश कर रहा है। सैर-सपाटे के साथ मंदिरों के दर्शन कराए जा रहे हैं। इसके अलावा विधायक इंडोर गेम्स भी खेल रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने विधायकों को राजनीतिक बारीकियां भी सिखाईं। अनेक विधायक पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्हें राज्यसभा चुनाव में मतदान का अनुभव नहीं है। ऐसे में उन्हें डमी बैलेट पेपर से मतदान करना सिखाया जा रहा है। शनिवार को भी कुछ विधायकों ने प्रसिद्ध शिव मंदिर और चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर के दर्शन किए। 

एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा तीन जून से ही रामचरित मानस का पाठ कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक रामायण के चार मासिक विश्राम व एक परायण पूरा कर लिया है। शर्मा रामायण पाठ के साथ ही विश्व कल्याण व सबके जीवन की मंगल कामना भी कर रहे हैं। उन्होंने रामचरित मानस की शुरुआत तुलसीदास वंदना के साथ ही है। उन्होंने अन्य विधायकों से भी रामायण पाठ सुनने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

 
विधायक रिजॉर्ट में टहलने के साथ टीवी पर पसंदीदा कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं। कुछ विधायकों ने शनिवार से वेब सीरीज आश्रम का तीसरा पार्ट देखना शुरू किया है। दिल्ली से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी फोन पर विधायकों से बातचीत कर उनका हालचाल जान रहे हैं। विधायकों के बीच गपशप के दौरान हंसी-ठिठोली भी हो रही है। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा विधायकों से मिलने के लिए रविवार को रायपुर जा सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें