फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पर दिल्ली-हरियाणा आमने-सामने: केजरीवाल के आरोपों पर बोले मनोहर लाल-हम बैराज का पानी नहीं रोक सकते

Fri, 14 Jul 2023 02:13 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़

सार

मनोहर लाल ने कहा कि  हम बैराज में पानी को नियंत्रित नहीं कर सकते। सीमा पार होने पर बैराज से पानी अपने आप छोड़ दिया जाएगा। यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी था जो अगले दिन अचानक बढ़कर 3.70 लाख क्यूसेक हो गया।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बाढ़ पर सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यमुना में छोड़े गए पानी के लिए हरियाणा का जिम्मेदार बताया था। अब हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने जवाब दिया है। मनोहर लाल ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है और इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन




मनोहर लाल ने कहा कि  हम बैराज में पानी को नियंत्रित नहीं कर सकते। सीमा पार होने पर बैराज से पानी अपने आप छोड़ दिया जाएगा। यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी था जो अगले दिन अचानक बढ़कर 3.70 लाख क्यूसेक हो गया। जहां तक पानी छोड़ने की बात है, हमने अरविंद केजरीवाल से कहा है कि हम बैराज में सीमित मात्रा में पानी को नियंत्रित कर सकते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें