प्रदेश की कमान संभालने के बाद पहली बार नारनौल पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के कार्यक्रम में सोमवार को अनुशासनहीनता और गुटबाजी खुलकर सामने आई।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंच पर केबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक पं. कैलाश चंद शर्मा ने स्टेज पर कदम रखा।
यह नारनौल विधायक समर्थकों को नागवार गुजरा और वे शर्मा को मंच से नीचे उतारने के लिए नारेबाजी करने लगे। केबिनेट मंत्री ने समझाने का प्रयास भी किया, फिर भी नहीं माने।
नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने स्टेज पर खड़े होकर पं. शर्मा को हाथ जोड़कर मंच से उतरने का आग्रह किया और वे चले गए। ताज्जुब इस बात का रहा है कि सारा घटनाक्रम देखकर भी मुख्यमंत्री चुप रहे।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत जनसमस्याएं सुनने का कार्यक्रम रखा गया था।