फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूल चार्ज के नाम पर फिर बढ़े बिजली के दाम

Mon, 24 Nov 2014 11:57 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली निगम एक बार फिर 17 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज की बढ़ोतरी कर उपभोक्ताओं को करारा झटका दिया है। बढ़ी हुई दरें एक नवंबर से लागू करने का आदेश दिया है। तीन माह में दूसरी बार फ्यूल चार्ज बढ़ने से तीन माह में प्रदेश में 51 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी हो गई है।
विज्ञापन


निगम ने अपना घाटा पूरा करने के लिए फ्यूल चार्ज के नाम पर बिजली के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को करारा झटका दिया है। पहले ही महंगाई की मार झेल रहे उपभोक्ताओं के लिए यह बोझ असहनीय है। निगम ने तीन माह में दूसरी बार फ्यूल चार्ज बढ़ाकर उपभोक्ताआें की जेब हल्की करने का काम किया है। एचईआरसी (हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन) ने निगम के सभी सर्कल आफिस को सर्कुलर जारी कर बढे़ हुए दाम एक नवंबर से ही वसूलने के आदेश दिए हैं।

इससे पहले निगम ने सितंबर में 34 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली की दर्रों में इजाफा किया था। तीन माह में दूसरी बार बिजली की दाम बढ़ने से प्रदेश में 51 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी हो गई है। तीन माह में बढ़े फ्यूल चार्ज से यदि उपभोक्ताओं पर पड़े अतिरिक्त बोझ की बात करें तो हर माह सौ यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 51 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन


दो सौ यूनिट पर 102 रुपये, तीन सौ यूनिट पर 153 रुपये, पांच यूनिट पर 255 रुपये और हजार यूनिट खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर 510 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। निगम के इस फरमान ने उपभोक्ताओं को होश उड़ा दिए हैं। भाजपा सरकार में महंगाई कम होने की आस लगाए बैठे लोगाें का दुख कम होने का नाम नहीं ले रहा है। निगम के इस फरमान से पहले ही उपभोक्ताआें की मार झेल रहे उपभोक्ताओं पर यह दोहरी मार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें