फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार आज, जानिए कौनसा विधायक बनेगा मंत्री

Fri, 22 Jul 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Khattar Cabinet Meeting
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने तमाम उलझनों के बाद शुक्रवार को मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी कर ली है। सरकार ने तीन विधायकों को मंत्री बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन


जिसमें फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल, रोहतक विधायक मनीष ग्रोवर और बावल से विधायक बनवारी लाल का नाम शामिल है। तीनों विधायकों को शुक्रवार शाम पांच बजे राजभवन में शपथ दिलवाई जाएगी। बता दें कि सबसे पहले अमर उजाला ने मंत्रिमंडल विस्तार का खुलासा किया था।

इस बीच दो मंत्रियों का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। जिसमें मंत्रीघनश्याम सर्राफ और विक्रम ठेकेदार के नाम की चर्चा है। घनश्याम सर्राफ के स्थान पर विपुल गोयल का नंबर आया है और विक्रम ठेकेदार के स्थान पर अहिरवाल से बनवारी लाल के नाम की चर्चा है।
विज्ञापन


पार्टी ने एक विधायक को केबिनेट का दर्जा देने का मन बनाया है। जिसमें विपुल गोयल का नाम सबसे ऊपर है। शेष दोनाें विधायकाें को राज्य मंत्री का दर्जा देने पर सहमति बनी है। विपुल गोयल लंबे समय से मंत्रीपद की चाह लिए हुए थे। उन्होंने अपने क्षेत्र के काम काज को भी बेहतर ढंग से आलाकमान के सामने प्रस्तुत किया था।

जबकि मनीष ग्रोवर को रोहतक के कारण मंत्रिमंडल में शामिल करने की सहमति बनी है। मुख्यमंत्री के करीबी ग्रोवर पंजाबी बिरादरी से हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी पंजाबी बिरादरी से हैं। जिसके बाद मंत्रिमंडल में पंजाबी बिरादरी की संख्या तीन हो जाएगी।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के साथ ही मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होगी। यह फेरबदल दूसरी बार होगी। इससे पहले भी मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो चुकी है। अनिल विज पर मेेहरबान मुख्यमंत्री अनिल विज को कुछ और महकमाें की कमान दे सकते हैं। ऐसे में हैवीवेट मंत्रियों के महकमों पर कैची चलनी तय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें