फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को खाना खाकर सोए, सुबह दो बच्चों की मौत हो गई, वजह दर्दनाक

Fri, 22 Jul 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
सोनीपत में फूड प्वॉइजनिंग के चलते दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रात को आलू की सब्जी और रोटी खाकर सोए। सुबह बच्चों को अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उनकी मौत हो गई। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। गांव शहजादपुर में फूड प्वॉइजनिंग के चलते मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस समय वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन


मृतकों के नाम 10 वर्षीय गौरव और 8 साल की खुशी बताया जा रहा है, जबकि 13 साल की सोनू को बचाने की कोशिश जारी है। गांव शहजादपुर निवासी जगदीश ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसके चार बच्चे थे। 3 लड़कियां और एक लड़का। बीती रात सभी आलू की सब्जी के साथ रोटी खाकर सोए थे।

सुबह अचानक तीन बच्चों को उल्टियां लग गईं। अस्पताल ले जाया गया तो दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस भी मामले की जाँच कर रही है। डीआईजी हरदीप दून ने कहा कि प्राथमिक जांच में मामला फूड प्वॉइजनिंग का ही लग रहा है। फिर भी हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें