फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में राहुल के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, युवाओं के साथ खेला क्रिकेट, ली सेल्फी

Fri, 18 Oct 2019 08:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली तो इसका असर राहुल गांधी की हवाई यात्रा पर पड़ा। महेंद्रगढ़ से रैली कर लौट रहे राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में आपात लैडिंग करानी पड़ी।

विज्ञापन




बता दें कि राहुल गांधी सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उनकी जगह पर महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करने आए थे। 5 बजकर 15 मिनट पर राहुल के हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी स्थित केएलपी कॉलेज के मैदान में आपात लैंड कराया गया। मैदान में युवा क्रिकेट खेल रहे थे। उनके बीच पहुंचकर राहुल गांधी ने क्रिकेट भी खेला और सेल्फी भी ली।
 

कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने राहुल गांधी के लिए गाड़ी की व्यवस्था की। जिसके बाद वे सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। रेवाड़ी में घने बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। इसी को देखते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को आगे न ले जाने का फैसला लिया। शुक्रवार को हरियाणा के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। भिवानी में 15 मिनट बरसात हुई, वहीं भिवानी के बवानीखेड़ा में बारिश के साथ ओले गिरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें