फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा की बहन आजाद प्रत्याशी से हारीं

Sun, 19 Oct 2014 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। सफीदों विधानसभा सीट पर सुषमा स्वराज की बहन भाजपा प्रत्याशी डा. वंदना शर्मा यहां से चुनाव हार गई हैं। उन्होंने विजयी रहे निर्दलीय प्रत्याशी जसबीर देसवाल की जीत पर सवाल उठाते हुए ईवीएम मशीनों पर सवाल उठाए थे। तकनीकी टीमों को मौके पर बुलाया गया था। अंतत जसबीर विजयी रहे।
विज्ञापन


अपडेट: 01 बजे
सुषमा स्वराज की बहन सफीदों से चुनाव हार गई हैं। नारनौंद में कैप्टन अभिमन्यु 1000 वोटों से आगे हो गए हैं, इनेलो के राज सिंह मोर से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर मुख्यमंत्री हुड्डा का बयान सामने आया है। सीएम हुड्डा ने कहा कि वे जनादेश का स्वागत करते हैं। साथ ही, उम्मीद है कि हरियाणा में जो विकास कार्य चल रहे थे, नई सरकार उन्हें आगे ले जाएगी। उधर, कुरुक्षेत्र की थानेसर विधानसीट से हारने पर इनेलो के प्रदेश प्रधान अशोक अरोड़ा ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम हुड्डा ने पद से दिया इस्तीफा

हरियाणा के 90 सीटों पर रुझानों के बाद नतीजे भी सामने आने लगे हैं। अभी तक मिले 27 नतीजों में भाजपा को 20, इनेलो को 3 और कांग्रेस को 3 सीटें और एक सीट हजकां को मिली है।

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार को देखते हुए मुख्यमंत्री हुड्डा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है।

हरियाणा के कैथल से कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला चुनाव जीत गए हैं। अंबाला शहर सीट से विनोद शर्मा चुनाव हार गए हैं। भाजपा के असीम गोयल ने ये सीट जीत ली है। कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे हैं। वहीं, सिरसा की कालांवाली सीट शिअद के खाते में गई है। यहां से बलकौर सिंह 12 हजार वोटों से जीत गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें