फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चंडीगढ़ में 20 नई बसें, जानें रूट प्लान

Sun, 19 Oct 2014 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नौ साल बाद शहर की सड़कों पर सीटीयू की नई बसें उतरेंगी। सीटीयू द्वारा खरीदी गई 20 नई मिडी बसें सोमवार से सड़क पर उतारी जा रही हैं। सीटीयू ने इसके लिए टैंपरेरी रूट भी प्लान कर लिया है।
विज्ञापन


नई बसों की शुरुआत सेक्टर-43 के बस स्टैंड से की जाएगी। 20 अक्तूबर को सेक्टर-43 बस स्टैंड पर कार्यक्रम रखा गया है, जहां से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम में सेक्रेट्री ट्रांसपोर्ट भावना गर्ग और सीटीयू के वरिष्ठ अधिकारी मोजूद रहेंगे।

ये रूट हुए प्लान

बस नंबर-------रूट
17----------सेक्टर-43 से एयरपोर्ट
216---------सेक्टर-43 से जीरकपुर
213---------सेक्टर-43 से मनसा देवी   
19ए---------सेक्टर-43 से मनसा देवी
214---------सेक्टर-43 से नाडा साहिब
विज्ञापन

यूनियन ने रद्द किया चक्काजाम

नई बसों के चलने से सीटीयू यूनियन ने 20 अक्तूबर को होने वाला चक्काजाम अब रद्द कर दिया है। यूनियन लंबे समय से नई बसों की मांग कर रही थी। बसों को चलाने के लिए यूनियन ने प्रशासन और सीटीयू प्रबंधन का आभार जताया है।

गलत बिल कटने से हुई देरी
नई मिडी बसें इस महीने की शुरुआत में ही शहर आ गई थीं, लेकिन इन्हें सड़क पर उतारने में सीटीयू ने देरी कर दी। सूत्रों के अनुसार कंपनी ने पहले बसों का गलत बिल काट दिया था।

कंपनी ने सीटीयू जीएम की बजाय डायरेक्टर के नाम पर बिल काट दिया। इस कारण कागजी कार्रवाई दोबारा से करनी पड़ी। इसके चलते ही बसों को चलाने में देरी हुई। अब सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और बसों को परमिट भी मिल गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें