फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में दूसरी डोज को प्राथमिकता: एक हफ्ते में फ्रंटलाइन वर्कर्स को किया जाएगा कवर, वेतन रोकने की दी जा चुकी चेतावनी

Wed, 11 Aug 2021 01:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरुग्राम में 19.91 लाख, फरीदाबाद में 12.96 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। इसी प्रकार अंबाला में 8.72, सोनीपत में 7.36 और करनाल में 7 लाख इंजेक्शन लगवा चुके हैं। सबसे कम वैक्सीनेशन वाले जिलों में नूंह 1.17 लाख, कैथल 3.94 लाख, फतेहाबाद 3.89 लाख और चरखी दादरी में 3.82 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है। 
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने प्रदेशभर के फ्रंटलाइन वर्कर्स को दोनों डोज देने के लिए एक सप्ताह का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खासतौर पर फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए कैंप लगाए गए हैं, साथ ही कर्मचारियों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निकाय, पंचायती राज समेत सफाई कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स माना गया है। 

विज्ञापन


इनकी संख्या साढ़े चार लाख के करीब है। इनमें से 60 हजार पुलिस कर्मचारियों को छोड़कर अन्य फ्रंटलाइन कर्मी दूसरी डोज के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। आंकड़ों को देखते हुए प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इसको गंभीरता से लिया था। पांच दिन पहले आदेश दिए थे कि जो फ्रंटलाइन कर्मचारी दूसरी डोज नहीं लेगा तो उसका वेतन रोका जाएगा। साथ ही विभाग को भी दूसरी डोज को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया था। इसके बाद से विभाग ने खासकर दूसरी डोज के इंजेक्शन के लिए विशेष तैयारियां की हैं। विभाग ने लक्ष्य रखा है कि आगामी एक सप्ताह में सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स को दूसरी डोज दे दी जाएगी।

कुल 1.31 करोड़ में से मात्र 29 लाख को लगी है दोनों डोज
हरियाणा में अब तक कुल 1.31 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 1 करोड़ से अधिक को पहली और 29.72 लाख दोनों डोज ले चुके हैं। इनमें से 18 से 44 साल के 64 लाख सबसे आगे हैं। 45 से 60 आयु के बीच के 36.21 लाख और 60 साल से अधिक के 30.96 लाख लोग टीका लगवा चुके हैं। बता दें कि हरियाणा की कुल जनसंख्या 2.59 करोड़ है और इनमें से 1.80 करोड़ को टीके के लिए पात्र माना गया है। 
विज्ञापन

 

फ्रंटलाइन वर्कर्स को सप्ताह में कवर कर लिया जाएगा। इसके लिए सभी सीएमओ को निर्देश दिए चुके हैं। साथ ही सभी से अपील भी है कि फ्रंटलाइन वर्कर्स दूसरी डोज का इंजेक्शन ले लें, ताकि वे सुरक्षा के घेरे में आ सकें। -प्रभजोत सिंह, एमडी, एनएचएस, हरियाणा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें