फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हरसिमरत कौर बादल ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा, बोलीं- कांग्रेस व आप दोनों सिख विरोधी

Sun, 28 Jan 2024 02:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

बठिंडा से शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दोनों ही दलों पर सिख विरोधी होने का आरोप लगाया। हरसिमरत ने कहा कि प्रो. दविंदर पाल सिंह भुल्लर की रिहाई न करके दिल्ली व पंजाब के सीएम ने अपना सिख विरोधी चेहरा स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल बादल की सांसद हरसिमरत कौर बादल शनिवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने गुरुघर में इलाही गुरबाणी को श्रवण किया और सरबत के भले की अरदास की।

विज्ञापन


हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि वह सुख-शांति के लिए अरदास करने आई हैं। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब पर हमले के बाद एक बार फिर पुलिस चल रहे अखंड पाठ साहिब के दौरान बूटों के साथ गुरुद्वारा सुलतानपुर लोधी में गई और गोलियों चलाकर संगत पर हमला किया। पहले कांग्रेस पार्टी ने अपना सिख विरोधी चेहरा दिखाया अब आम आदमी पार्टी भी उसी रास्ते पर चलकर अपना सिख विरोधी चेहरा दिखा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोंनों की सिखों के प्रति एक ही तरह की विरोधी विचारधारा है।

बंदी सिखों की रिहाई के मुद्दे पर हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि केंद्र सरकार एक ओर अपने को सिख हितैषी होने का प्रचार कर रही है। वहीं, बार-बार अपील करने के बाद भी जेलों में बंद सिखों को रिहा नहीं किया जा रहा। यहां तक कि एसजीपीसी की ओर से बंदी सिखों की रिहाई के लिए बनाई गई कमेटी को भी बार-बार अपील करने के बावजूद समय नहीं दिया जा रहा है। फिर कैसे समझा जाए कि केंद्र की भाजपा सरकार सिखों की हितैषी है।
विज्ञापन


हरसिमरत ने कहा कि आप ने चुनाव से पहले सभी सिख बंदियों को रिहा करवाने का एलान किया था परंतु आज आप के पंजाब व दिल्ली के सीएम दोनों ही सिख विरोधी साबित हुए हैं। प्रो. दविंदरपाल भुल्लर की रिहाई न करके अपना सिख विरोधी चेहरा स्पष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें