फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: करीबियों पर हुआ एक्शन तो शायराना अंदाज में सिद्धू ने दिया जवाब, न मैं गिरा न मेरी उम्मीदों का...

Sun, 28 Jan 2024 01:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मोगा में नवजोत सिंह सिद्धू की रैली आयोजित करने पर पार्टी ने दो नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है। पूर्व विधायक महेश इंदर सिंह और उनके बेटे को कांग्रेस ने निलंबित कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग ने यह एक्शन सोनू सूद की बहन मालविका सूद की शिकायत पर लिया।
विज्ञापन
राजा वड़िंग और नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने बीते रोज कांग्रेस के दो नेताओं को निलंबित कर दिया। यह दोनों नेता मोगा में नवजोत सिंह सिद्धू की रैली के आयोजक थे। पार्टी लीक से हटकर काम करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों को इन दोनों नेताओं को निलंबित करने का आधार बताया गया है। यह दोनों नेता नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी हैं। ऐसे में अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष को शायराना अंदाज में जवाब दिया। रविवार सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सिद्धू ने लिखा कि 'न मैं गिरा न मेरी उम्मीदों का कोई मीनार गिरा, पर मुझे गिराने की कोशिश में हर शख्स बार-बार गिरा।' 

विज्ञापन


बता दे बीते 21 जनवरी को मोगा में नवजोत सिंह सिद्धू ने एक रैली की थी। इस रैली के आयोजक महेश इंद्र सिंह और उनके बेटे धर्मपाल सिंह थे। इस रैली की अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने पार्टी हाईकमान से शिकायत की थी। हाईकमान को दी गई शिकायत में मालविका सूद ने कहा था कि मोगा के अन्य वरिष्ठ नेताओं और उन्हें इस रैली की सूचना या किसी प्रकार का आमंत्रण नहीं दिया गया। उन्होंने रैली के पोस्टर पर अपनी फोटो होने पर भी आपत्ति जताई थी। 

इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व विधायक महेश इंद्र सिंह और उनके बेटे धर्मपाल सिंह को निलंबित कर दिया। हालांकि महेश इंद्र सिंह का कहना है कि यह रैली नवजोत सिंह सिद्धू ने की है तो हाईकमान उनसे कोई जवाब क्यों नहीं मांगता या उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं करता? वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। महेश इंदर सिंह मोगा के निहाल सिंह वाला हलके से पूर्व विधायक रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें