इंडियन फ्लाइंग फोर्स पुडुचेरी में मिली नौकरी
साइकिल मैकेनिक हरप्रीत सिंह ने मोटरसाइकिल का इंजन लगा कर पैराग्लाइडर तैयार किया। इससे पहले उसने आर्मी असम से प्रशिक्षण हासिल किया और अब उसे इंडियन फ्लाइंग फोर्स पुडुचेरी में बतौर पैरा मोटर पायलट की नौकरी भी मिल गई है। वहां पर वह लोगों को आसमान की सैर करवाता है। हरप्रीत सिंह ने कहा कि अब उसका सपना है कि वह अपने इलाके के लोगों के लिए टू सीटर पैरामोटर ग्लाइडर बनाए और हर छोटे बड़े अमीर गरीब को आसमान की सैर करवाएं।