अजय सिंह चौटाला समर्थक एवं पूर्व इनेलो जिला प्रधान कृष्ण राठी, पूर्व जिला कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान ने अजय सिंह चौटाला की प्रस्तावित नौ दिसंबर की रैली को लेकर रैली स्थल की तलाश शुरू कर दी है। जिस देवीलाल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, वह भीड़ के लिहाज से छोटा पड़ गया था। अब रैली में अजय सिंह समर्थकों को भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसलिए दोनों नेताओं ने सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम के पास पड़ी खाली जमीन, पांडु पिंडारा के खेतों में जमीन का निरीक्षण किया। कृष्ण राठी ने कहा कि फिलहाल रैली स्थल फाइनल नहीं किया गया है। जल्द ही रैली स्थल फाइनल कर लिया जाएगा।
अजय सिंह चौटाला समर्थकों का जींद कार्यालय पर कब्जा
अर्बन इस्टेट स्थित इनेलो के जिला कार्यालय पर अब दुष्यंत समर्थकों का कब्जा है। पांच नवंबर को जींद में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे अभय सिंह चौटाला बैठक के बाद इनेलो कार्यालय में पहुंचे थे। यहां उन्होंने उस समय इनेलो के जिला प्रधान कृष्ण राठी व कार्यालय सचिव के नाम की नेम प्लेट उखड़वा दी थी और कार्यालय को ताला लगाकर चाबी अपने एक समर्थक को दे दी थी। इसके बाद दुष्यंत समर्थकों ने चाबी हासिल कर ली थी। इसके बाद कोई भी अभय सिंह चौटाला समर्थक इस कार्यालय में दिखाई नहीं दिया। इस प्रकार एक तरह से दुष्यंत समर्थकों का यहां पर कब्जा है।