चंडीगढ़। स्पेशल ओलंपिक भारत चंडीगढ़ चैप्टर ने बुधवार को स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन सेक्टर-36 स्थित सोरेम स्कूल में किया। इसमें 25 स्पेशल खिलाड़ियाें ने शिरकत की। लड़काें के वर्ग में हार्दिक पावा और लड़कियाें के वर्ग में दीक्षा विजेता बनी।
स्पेशल ओलंपिक भारत चंडीगढ़ चैप्टर की डायरेक्टर नीलू सरीन ने स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों, कोच, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि वह बच्चाें को प्रेरित करते रहे जिससे वे मेडल जीतने के प्रयास में लगे रहे। चैंपियनशिप में ग्रिड-31, सोरेम-36, भवन विद्यालय, आशा स्कूल चंडीमंदिर से खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया।