फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर हनुमान जी पहनेंगे गोटेदार लहंगा

Sat, 12 Apr 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
15 अप्रैल दिन मंगलवार को हनुमान जयंती पर सेक्टर-20 के गुग्गामाड़ी श्री हनुमान मंदिर में 30 फुट बड़े हनुमान जी को सजाने के लिए डेढ़ महीनों से बिहार और कोलकाता से कलाकार काम पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


उनके सजाने पर 85 हजार रुपये का खर्च हो चुका है। हनुमान जी के लिए पानीपत में 60 मीटर रेशमी कपड़े से उनका गोटेदार लहंगा की सिलाई अंतिम चरण में है। रेशमी कपड़ा वृंदावन से मंगाया गया है।

मंदिर के प्रमुख पंडित किशोरी लाल ने बताया कि हनुमान जयंती पर 11 क्विंटल लड्डुओं का भोग अर्पित किया जाएगा। शाम में सुंदरकांड का सामूहिक पाठ के बाद भव्य आरती की जाएगी। उसके बाद सभी भक्तों को प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन


सुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरू हो जाएगा। पहले अभिषेक के बाद पूजा अर्चना होगी और हवन के बाद उनका चोला चढ़ाया जाएगा। 62 फीट का जनेऊ धारण कराया जाएगा। सात किलोग्राम के चांदी के मुकुट भी हनुमान जी को पहनाया जाएगा। मुकुट का रंग खराब न हो जाए इसके लिए मुकुट को लैमिनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें