फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कौन सा VIP नंबर कितने में बिका?

Sat, 12 Apr 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को आरएलए की ओर से 100 नंबरों की नीलामी की गई। रविवार को 187 वीआईपी नंबरों के लिए बोली लगेगी।
विज्ञापन


बोली लगनी सुबह 9.30 बजे से शुरू होगी। शनिवार को पहले 100 नंबरों के लिए बोली लगी थी। सुबह 9.30 बजे शुरू हुई नीलामी शाम 5 बजे के बाद तक चली थी।

इसके बाद 0002 नंबर 2.87 0003 नंबर 2.90 लाख रुपये में नीलाम हुए। 0002 नंबर सेक्टर-15 निवासी हरनिनाल सिंह ने मर्सीडीज बेंज और 0003 नंबर सेक्टर-22 निवासी विरेंदर कटानिया ने नई फॉर्च्यूनर कार के लिए लिया।

सबसे लंबी बोली 0009 नंबर के लिए चली। यह नंबर 4.01 लाख रुपये में मनीष मित्तल ने कंपनी के नाम पर ली गई नई फॉर्च्यूनर कार के लिए लिया। 0004 नंबर जगराज सिंह कांग ने अपनी नई ऑडी के लिए खरीदा।
विज्ञापन


सेक्टर-10 निवासी करण ग्रेवाल ने 3 लाख में मर्सीडीज कार के लिए 0005 नंबर लिया। वहीं जसदेव सिंह बराड़ ने 1.11 लाख में फॉरच्यूनर कार के लिए 0006 नंबर लिया।
विज्ञापन


आरएलए कशिश मित्तल की देखरेख में हुई ओपन ऑक्शन के लिए इस बार आवेदकों को रिजर्व प्राइस कैश में जमा कराने को कहा गया था। असफल आवेदकों को मौके पर ही पैसे वापस कर दिए गए। नीलामी के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दी।

ये रही नंबरों की निलामी
सीएच-01-एएक्स-0001--7, 00, 000
सीएच-01-एएक्स-0002-- 2, 87, 000
सीएच-01-एएक्स-0003---2, 90, 000
सीएच-01-एक्स-0004---2, 50, 000
सीएच-01-एएक्स-0005---3, 00, 000
सीएच-01-एएक्स-0006---1,11,000
सीएच-01-एएक्स--0007--2, 83, 000
सीएच-01-एएक्स-0008---2, 40, 000
सीएच-01-एएक्स-0009---4, 01, 000
सीएच-01-एएक्स-0010---1, 51, 000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें