फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव को लेकर दिग्गज कांग्रेसी नेता हंसराज हंस का बड़ा फैसला

Sun, 01 May 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हंस राज हंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हंसराज हंस ने चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है।  सूफी गायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हंस राज हंस पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 नहीं लड़ेंगे। ये ऐलान उन्होंने शनिवार को गुरदासपुर में किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ने सिर्फ लोगों को झूठे सपने ही दिखाए है।
विज्ञापन


हकीकत में राज्य में गुंडागर्दी और नशे के तस्करों का ही बोलबाला है। साथ ही उन्होंने अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया। हंस आल इंडिया क्रिश्चियन कल्याण संस्था के चेयरमैन प्रोफेसर चौधरी मुश्ताक मसीह के निवास स्थान गांव दीनपुर धारीवाल में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने एलान करते कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वह खुद चुनाव नही लड़ेंगे। वह पंजाब के दबे कुचले लोगों को जागरूक करके कांग्रेस के हक में आने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर प्रोफैसर मसीह ने बताया कि पंजाब में 50 फीसदी आबादी बाल्मीकि, मजहबी-सिख और क्रिश्चियन भाईचारे की है।
विज्ञापन


अकाली-भाजपा गंठबंधन सरकार ने इन्हें अनदेखा किया हुआ है। हंस राज हंस ने भरोसा दिलाया कि वह पंजाब के गरीब लोगों की समस्याओं को कांग्रेस की केंद्रीय टीम समक्ष रखेंगे। इस मौके पर आल इंडिया क्रिश्चियन फ्रंट के नेता वारिस मसीह, प्रधान शुकर मसीह शकरी, पंजाब प्रधान गुरनाम मसीह, उपाध्यक्ष हिन्द्र सहोता, डा. बीर मसीह, प्रवेज शकरी, शक्ति मसीह उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें