फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर से नई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने शुरू करे केंद्र: सांसद

Sat, 30 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
अमृतसर में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से मिलते हुए सांसद श्वेत मलिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शनिवार को अमृतसर आए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू से सांसद श्वेत मलिक ने मुलाकात कर अमृतसर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए और फ्लाइटों को शुरू करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


सर्किट हाउस पहुंचे मलिक ने राजू से कहा कि अमृतसर ऐतिहासिक, धार्मिक व विरासत के तौर पर विश्व में अहम स्थान रखता है। देश-विदेश से रोजाना पर्यटक श्री दरबार साहिब के दर्शनों, जलियांवाला बाग के शहीदों को नमन करने तथा भारत-पाक की अटारी सीमा की रिट्रीट सेरेमनी देखने अमृतसर पहुंच रहे हैं।

इसके चलते अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नई उड़ाने शुरू की जाएं, ताकि पर्यटकों को सुविधा होने के साथ-साथ भारत के इस महत्वपूर्ण शहर को अंतरराष्ट्रीय नक्शे से जोड़ा जा सके। राजू ने मलिक को विश्वास दिलाया कि वह निजी तौर पर उड़ाने शुरू करवाने संबंधी कार्रवाई को पहल देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें