फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: जिम ट्रेनर ने पट्टे पर लेकर की थी 10 एकड़ में खेती, फसल बर्बाद हुई तो खेत में फंदा लगा दी जान

Sat, 25 Sep 2021 04:33 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, कुंडली (सोनीपत)

सार

विकास शुक्रवार देर शाम घर से निकला था। परिजनों को शनिवार सुबह उसके आत्महत्या करने की बात ग्रामीणों से पता लगी। ग्रामीणों ने बताया कि सतीश के खेत में विकास का शव फंदे पर लटका है। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया। विकास की मौत पर गांव में शोक की लहर है।
 
विज्ञापन
मृतक विकास। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव गढ़ी बाला में एक जिम ट्रेनर का शव खेत में फंदे पर लटका मिला। परिजनों का कहना है कि जिम ट्रेनर ने भाई के साथ मिलकर 10 एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर खेती की थी। इस बार बारिश ने फसल को काफी नुकसान पहुंचाया, जिसके चलते वह परेशान था। इसके चलते उसने जान दे दी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें - सम्मान दिवस रैली: जींद में इनेलो के मंच से केंद्र पर बरसे नेता, भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह भी मंच पर पहुंचे 
 

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान विकास उर्फ मोनू (27) के रूप में हुई है, जो दिल्ली में जिम ट्रेनर था। विकास अपने भाई प्रवेश के साथ मिलकर गांव में खेती भी कर रहा था। दोनों भाइयों ने गांव में करीब 10 एकड़ जमीन पट्टे पर लेकर धान, कपास व बाजरे की फसल उगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार लगातार बारिश से फसल काफी हद तक खराब हो चुकी है । जिसके चलते विकास तनावग्रस्त रहने लगा था। वह शुक्रवार देर शाम घर से निकला था। उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों को शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि सतीश के खेत में विकास का शव फंदे पर लटका है। इसके बाद परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें