डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने ट्वीट के बाद अपने समर्थकों से वीडियो के जरिए शांति की अपील की है। बाबा राम रहीम ने वीडियो संदेश जारी कर समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बाबा ने समर्थकों से पंचकूला जाने के लिए मना किया है।
वीडियों में राम रहीम ने कहा है कि फैसला मुझे सुनना है, मैं कोर्ट जाऊंगा। आप लोग शांति पूर्वक वापस अपने घर चले जाएं, मैने पहले भी आपको पंचकूला न जाने की अपील की थी। राम रहीम ने अपने समर्थकों से कानून का सम्मान करने की अपील की है। वहीं बता दें कि पूरे प्रदेश में हरियाणा सरकार ने मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और सभी डाॅंगल सेवाओं को बंद कर दिया है। अगले 72 घंटों के दौरान मोबाइल नेटवर्क पर वॉइस कॉल चलती रहेंगी।