फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'MSG' को करारा जवाब देगी 'द ब्लड स्ट्रीट'

Thu, 19 Feb 2015 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा प्रमुख की विवादित फिल्म MSG को सिख विरासत की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्म 'द ब्लड स्ट्रीट' करारा जवाब देगी। ये दावा संत बलजीत सिंह दादूवाल ने सिरसा में पत्रकारों से बातचीत में किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन को उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि डेरा बाबा की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास करने से मना कर दिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने वोटों की राजनीति करते हुए ट्रिब्यूनल पर दबाव डालकर फिल्म को पास करवाया।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर कई केस दर्ज हों वह खुलेआम घूम रहा है, जबकि उन्हें उसी व्यक्ति का विरोध करने पर गिरफ्तार कर लिया जाता है। सिख संगत इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन

भाजपा बनी बाबा जनता पार्टी

संत दादूवाल ने कहा कि डेरा से समर्थन हासिल कर भारतीय जनता पार्टी अब बाबा जनता पार्टी बनकर रह गई है। डेरा राजनीतिक समर्थन की कीमत वसूल रहा है।

उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख ने पहले कांग्रेस को समर्थन दिया था। जिसकी सरकार बनने की संभावना होती है, डेरा उसे समर्थन देता है ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अब सिरसा से चल रही है।

जब उनसे पूछा गया कि बिना देखे फिल्म का विरोध करना उचित है तो उन्होंने कहा कि वे भी अपने साथियों के साथ पीवीआर में बैठकर एमएसजी देखना चाहते हैं। प्रशासन को उनके फिल्म देखने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन

दादूवाल को गुरुद्वारे के बाहर रोका

डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां की फिल्म एमएसजी के विरोध को लेकर बुधवार को सूरतगढियां बाजार स्थित गुरुद्वारा दशम पातशाही में बैठक की।

पंथक लहर के प्रमुख और सिख धर्म प्रचारक संत बलजीत सिंह दादूवाल जैसे ही समर्थकों के साथ गुरुद्वारा से बाहर आए तो उन्हें पुलिस प्रशासन ने रोक लिया और धारा-144 लागू होने का हवाला देते हुए आगे जाने से मना कर दिया।

इस मौके पर दादूवाल ने कहा कि अब वे प्रशासन से अनुमति लेकर ही रोष प्रदर्शन करेंगे। उधर, गुरुद्वारा के आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील रहा। दिल्ली पुल और बाजेका मोड़ पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए काफी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें