फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सनी देओल, गुरदासपुर में एम्स या पीजीआई सेटेलाइट सेंटर स्थापित करने की मांग उठाई

Thu, 28 Apr 2022 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

मुलाकात के दौरान सांसद सनी देओल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सामने लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में एम्स या पीजीआई सेटेलाइट सेंटर स्थापित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गुरदासपुर को बड़ी सौगात मिलने वाली है। यह दावा गुरदासपुर के सांसद और अभिनेता सनी देओल ने किया है। सांसद के निजी सहायक पंकज ने बताया कि सनी देओल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर अहम बैठक की। इस दौरान गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में एम्स या पीजीआई सेटेलाइट सेंटर स्थापित करने के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा हुई।

विज्ञापन


सनी देओल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को हलके में पेश आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण लोगों को इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सांसद सनी देओल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि इन समस्याओं को देखते हुए लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में एम्स या पीजीआई सेटेलाइट सेंटर बनाए जाए। पंकज ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने सांसद की इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और जल्द से जल्द इसका समाधान निकालने का वादा किया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही सांसद सनी देओल इस तोहफे को अपने क्षेत्र के लोगों के साथ साझा करेंगे। गुरदासपुर सीमावर्ती हलका है और यहां स्वास्थ्य सुविधाएं न के बराबर हैं। इससे पहले गुरदासपुर विधानसभा हलके के लोगों ने मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग उठाई थी। 
विज्ञापन


सांसद के दावे के बाद लोगों ने सोशल मीडिया में एम्स या सेटेलाइट सेंटर की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि सांसद इस प्रोजेक्ट को गुरदासपुर में स्थापित करें, ताकि लोगों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं घर बैठे मिल सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें