फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर उपचुनाव: कांग्रेस ने उतारी अपनी फौज, एक हलके में जाएंगे 7 विधायक

Fri, 29 Sep 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Punjab Election - फोटो : File Photo
विज्ञापन
गुरदासपुर लोक सभा उप चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पूरी फौज उतार दी है। ज्यादातर मंत्री, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी गुरदासपुर पहुंच चुके हैं। बाकियों केवीरवार को पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ के चुनाव में पार्टी और सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। लोक सभा सीट के नौ विधानसभा हलकों की कमान एक-एक मंत्री को सौंपी गई है। दो मंत्री तृप्त रजिंदर बाजवा और अरुणा चौधरी तो हलके के ही हैं। इनके अलावा राणा गुरजीत सिंह, मनप्रीत बादल, ब्रह्म महिंद्रा भी पहुंच गए हैं। बाकी भी जल्द पहुंचेंगे। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह तीस को पठानकोट में दशहरा समागम में शामिल होंगे।

वहीं, नवजोत सिद्धू एक से नौ अक्तूबर तक सभी नौ हलकों में रोड शो करेंगे। पार्टी ने हर विधानसभा हलके में सात-सात विधायकों की ड्यूटी लगाई है। सांसद रवनीत बिट्टू को पठानकोट की कमान सौंपी गई है। गुरदासपुर सीट को नौ हलकों में बांटा गया है। फिर उन्हें शहरी और देहाती जोन में और आखिर में सब-जोन बनाए गए हैं। देहात में एक सब-जोन में पंद्रह गांव और शहर में वार्ड लिए गए हैं। आखिरी योजना बूथ स्तर पर बनाई गई है। सभी जोन की कमान विधायकों को सौंपी गई है। जबकि, प्रदेश पदाधिकारी और सेकेंड लाइन लीडरशिप को सब-जोन की जिम्मेदारी दी गई है। बड़ी संख्या में प्रदेश कमेटी के नेताओं की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें