फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली क्रिकेट टूर्नामेंट: हरियाणा और पंजाब विधानसभा के स्पीकर्स आमने-सामने, मंत्री मीत हेयर के शतक से जीता पंजाब

Sun, 16 Apr 2023 02:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि ऐसे मैच से दोनों प्रदेशों के बीच एक अच्छा माहौल बनेगा। इससे आपसी सौहार्द बढ़ता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन चंड़ीगढ़ प्रशासन का सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
गली क्रिकेट में खेलते पंजाब के मंत्री मीत हेयर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) और चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ के दस विभिन्न खेल मैदानों में चल रहे गली क्रिकेट टूर्नामेंट के 10वें दिन शनिवार को पंजाब विधानसभा स्पीकर्स एकादश और हरियाणा विधानसभा स्पीकर्स एकादश के बीच सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में प्रदर्शनी मैच खेला गया। हरियाणा की टीम की अगुवाई ज्ञान चंद गुप्ता ने की, जबकि पंजाब की कप्तानी मीत हेयर ने की। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ पंजाब विभानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा विशेष अतिथि के तौर पर मैच देखने पहुंचे।
विज्ञापन




धर्मशाला में होने चाहिए ऐसे टूर्नामेंट
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब-हरियाणा के बीच क्रिकेट मैच सराहनीय कदम है। यह टूर्नामेंट युवाओं को नशे से दूर रखने के संदेश के लिए कराया जा रहा है। इस तरह का क्रिकेट टूर्नामेंट धर्मशाला के स्टेडियम में भी कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे टूर्नामेंट से आपसी सौहार्द बढ़ता है
पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि ऐसे मैच से दोनों प्रदेशों के बीच एक अच्छा माहौल बनेगा। इससे आपसी सौहार्द बढ़ता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन चंड़ीगढ़ प्रशासन का सराहनीय कदम है। संधवा ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे मैच होने चाहिए।
विज्ञापन

हेयर के शतक से पंजाब विधानसभा स्पीकर्स जीते
सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को गली क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब-हरियाणा विधानसभा स्पीकर्स के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। प्रदर्शनी मैच को पंजाब स्पीकर्स की टीम ने 95 रनों से जीत लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब विधानसभा स्पीकर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 2 विकेट पर 235 रन बनाए। टीम की ओर से पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जमाया।

उन्होंने मात्र 53 गेंदों पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 13 चौके और 12 छक्कों की मदद से 283.02 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 150 रन बनाए। अमनेशर सिंह ने 54 रन बनाए। गेंदबाजी में भाव्या और चरनजीत रॉव ने एक-एक विकेट चटकाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा स्पीकर्स की पूरी टीम 15 ओवर में 4 विकेट पर 140 रन ही बना पाई। टीम की ओर से से भव्य बिश्नोई ने सबसे अधिक 72 रन बनाए। गेंदबाजी में अमृतपाल सिंह और करनबीर सिंह ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें