फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएसटी टीम ने धनास के सिल्विया बायोटेक को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ आबकारी एवं कराधान विभाग की जीएसटी टीम ने शुक्रवार को धनास के फार्मास्यूटिकल डीलर सिल्विया बायोटेक पर छापा मारकर दफ्तर और बिजनेस परिसर को सील कर दिया। टीम को कंपनी के खिलाफ टैक्स चोरी और सेल-परचेज रिकॉर्ड में गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। इसके बाद दो जीएसटी टीमों ने एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन

जांच के दौरान कंपनी के टैक्स रिकॉर्ड में भारी खामियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि सिल्विया बायोटेक ने असल टैक्स राशि छिपाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का गलत तरीके से लाभ उठाने की कोशिश की। टीम ने मौके से सभी डिवाइस, दस्तावेज, सेल व परचेज रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं। एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर हरि कल्लिकट के आदेश पर सेंट्रल जीएसटी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन डाटा को आधार बनाकर कंपनी की गतिविधियों की जांच की गई जिसमें बड़े स्तर की टैक्स चोरी के संकेत मिले।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सिल्विया बायोटेक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। इसके बाद जुर्माना व बकाया टैक्स वसूली की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि कंपनी के अकाउंट्स रिकॉर्ड में भी गंभीर खामियां पाई गई हैं, जिनकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें