फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन महीने की गिरावट के बाद सितंबर में जीएसटी कलेक्शन में 17 फीसदी की बढ़ोतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। तीन महीने लगातार गिरावट देखने के बाद चंडीगढ़ ने सितंबर माह में जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) कलेक्शन में पिछले साल की तुलना में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल सितंबर में जीएसटी संग्रह 231 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के समान महीने में 197 करोड़ रुपये की तुलना में 34 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन

इससे पहले जून में जीएसटी संग्रह में दो फीसदी की गिरावट देखी गई थी। जुलाई में यह गिरावट बढ़कर 5 प्रतिशत हो गई जबकि अगस्त में यह और भी बढ़कर 12 प्रतिशत हो गई थी। अगस्त 2025 में जीएसटी संग्रह 214 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल के अगस्त (244 करोड़ रुपये) से 30 करोड़ रुपये कम था। जुलाई 2025 में यह 221 करोड़ रुपये था जो पिछले साल की जुलाई (233 करोड़ रुपये) से 12 करोड़ रुपये कम था। जून 2025 में संग्रह 220 करोड़ रुपये रहा जो जून 2024 के 224 करोड़ रुपये से 4 करोड़ रुपये कम था। मई 2025 में चंडीगढ़ ने रिकॉर्ड 53 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की थी। इस दौरान संग्रह 363 करोड़ रुपये रहा जो मई 2024 के 237 करोड़ रुपये से 126 करोड़ रुपये अधिक था। अप्रैल 2025 में जीएसटी संग्रह में 7 फीसदी की वृद्धि हुई थी और यह 334 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल अप्रैल में यह 313 करोड़ रुपये था। मार्च 2025 में संग्रह में केवल एक फीसदी की वृद्धि रही और यह 241 करोड़ रुपये रहा जबकि मार्च 2024 में यह 238 करोड़ रुपये था। फरवरी में संग्रह 236 करोड़ रुपये था जिसमें 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

इस साल बंपर जीएसटी कलेक्शन की उम्मीद
इस पूरे वित्तीय वर्ष में बंपर जीएसटी कलेक्शन की उम्मीद है क्योंकि पिछला वित्तीय वर्ष भी चंडीगढ़ के लिए काफी बेहतर साबित हुआ था। कुल 2915 करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। औसत 40 से 45 फीसदी टैक्स शहर में होने वाली ऑटोमोबाइल की खरीद बिक्री से आता है। इसके अलावा सर्विस सेक्टर, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और अन्य कारोबार में जीएसटी का हिस्सा रहता है। जीएसटी पेट्रोल और शराब को छोड़कर अन्य पर वसूला जाता है। जीएसटी, एक्साइज और वैल्यू एडेड टैक्स (वैट) चंडीगढ़ प्रशासन के राजस्व में अहम भूमिका निभाते हैं। हर महीने की पहली तारीख को जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें