फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा में पास हुआ GST बिल

Mon, 29 Aug 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के 7 राज्यों में पहले से ही जीएसटी बिल लागू हो चुका है। अब एक और राज्य में इसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। हरियाणा प्रदेश ऐसा करने वाला 8वीं राज्य बना है। हरियाणा विधानसभा में थोड़ी बहस के बाद सर्वसम्मति से यह बिल पास हो गया। विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान दूसरे दिन की कार्यवाही में शून्यकाल के दौरान यह बिल पेश किया गया, जिसे मामूली बहस के बाद पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शून्यकाल के दौरान संशोधित जीएसटी बिल को सदन के पटल पर रखा। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने कहा कि इस टैक्स से छोटे व्यापारियों को नुकसान होगा। उन्होंने अपनी पार्टी की तरफ से इस बिल को संशोधित करते हुए हरियाणा के हित में लाभदायक बनाने का सुझाव दिया। कांग्रेस के पलवल से विधायक करण दलाल ने कहा कि हरियाणा में उद्योग अधिक हैं।

केंद्र ने जीएसटी का फार्मूला तो बना दिया, बावजूद उसके राज्य को कर लादने का अधिकार है। अभी तो दिक्कत नहीं होगी, लेकिन जब सरकार बदलेगी तो इसमें अड़चनें आएंगी। तंबाकू को 40 प्रतिशत टैक्स की कैटेगरी में रखा है, जो लोग गांव में हुक्का पीते हैं। उनका तो हुक्का पीना दूभर हो जाएगा। उन्होंने संशोधनों की मांग की। इनेलो विधायक परमिंदर ढुल्ल ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को इसके दायरे में शामिल किया जाए तो लोगों को अधिक लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तमंत्री बोले, राज्यों को नहीं होगी राजस्व की हानि

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने विधानसभा में जीएसटी बिल पास होने पर सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस बिल से राज्यों को राजस्व हानि नहीं होगी।

नुकसान होता भी है तो बिल लागू होने के बाद पांच वर्षों तक केंद्र भरपाई करेगी। वित्तमंत्री ने कहा कि हरियाणा की राजस्व बढ़ोतरी की दर सही दिशा में आगे बढ़ रही है और यह पड़ोसी राज्यों से कहीं बेहतर है। उन्होंने कहा कि जीएसटी बिल के लागू होने के बाद इसमें और बढ़ोतरी होगी।

महंगाई दर कम होगी, जीडीपी बढ़ेगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सभी पार्टियों के सर्मथन से वस्तु एवं सेवा कर संशोधन विधेयक का पारित होना एक ऐतिहासिक अवसर है, जिससे देश का आर्थिक एकीकरण होगा।

राज्यसभा की ओर से सर्वसम्मति से विधेयक पारित किए जाने की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की अर्थव्यवस्था को समेकित करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली के सतत प्रयासों का ही परिणाम है।

वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कल राज्यसभा में पारित हुए वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार जीएसटी बिल को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें