फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ओलंपियन बेटी के संघर्ष पर बनेगी डाक्यूमेंट्री, नए खिलाड़ी लेंगे सबक

Mon, 29 Aug 2016 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
अभिनेत्री परिणीता चोपड़ा बनी थी योजना की ब्रांड एंबेसडर, अब दोनों ही बनी रहेगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली रोहतक की बेटी के संघर्ष, दांव-पेंच और उसके ओलंपिक अनुभव से नए खिलाड़ियों को भी रूबरू कराया जाएगा। खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए एमडीयू का खेल विभाग पहली बार किसी खिलाड़ी की डाक्यूमेंट्री तैयार करने जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों का मानना है कि रोहतक की यह बेटी दूसरे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। खेल प्रतिभाओं के मामले में एमडीयू का न केवल प्रदेश, बल्कि देश में भी डंका बज रहा है। यहां से तैयार कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अलग-अलग खेलों  में यूनिवर्सिटी का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में ओलंपिक में देश को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक भी एमडीयू की छात्रा रही है।

इस उपलब्धि के बाद सरकार तो साक्षी को सम्मान दे ही रही है, अब एमडीयू का खेल विभाग अपने तरीके से इस बेटी को सम्मान देने की तैयारी में है। दरअसल, खेल विभाग साक्षी को लेकर डाक्यूमेंट्री बनाने की तैयारी कर रहा है। इसकी खास बात यह रहेगी कि इसमें साक्षी के शुरुआती संघर्ष से लेकर ओलंपिक तक के सफर को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


इस डाक्यूमेंट्री को यूनिवर्सिटी में खेलने वाले नए खिलाड़ियों को दिखाया जाएगा। खेल विभाग के किसी भी बड़े आयोजन में भी समय-समय पर यह डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। साक्षी के साथ-साथ कई अन्य दिग्गज खिलाड़ियों की भी डाक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन

एमडीयू से निकली है अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पौध

ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक - फोटो : फाइल फोटो
एमडीयू से निकली खेल प्रतिभाओं पर नजर डालें तो हाकी में सरदारा सिंह, रितु रानी, दीपिका ठाकुर, रानी रामपाल, क्रिकेट में मोहित शर्मा, अजय रात्रा, अश्वनी कुमार, बॉक्सिंग विजेंद्र सिंह, अखिल कुमार, कबड्डी में राकेश कुमार, मनजीत सिंह, कविता, ममता खरब और सुरजीत नरवाल जैसे खिलाड़ी भी यहीं से निकले हैं। अभी तक एमडीयू से 163 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और 45 अर्जुन अवार्डी निकल चुके हैं।

यह बोले अधिकारी
रोहतक की बेटी ने देश का नाम रोशन किया है। इससे दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। खेल विभाग साक्षी मलिक समेत कई अन्य खिलाड़ियों की डाक्यूमेंट्री तैयार करेगा। इस डाक्यूमेंट्री से दूसरे खिलाड़ियों को भी संदेश दिया जाएगा। यह डाक्यूमेंट्री देश को मेडल दिलाने वाली इस बेटी को खेल विभाग की तरफ से तोहफा होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ मिलकर डाक्यूमेंट्री बनाई जाएगी।
- डॉ. डीएस ढुल, खेल निदेशक एमडीयू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें