फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: प्याज के बाद अब सस्ते दाम पर मिलेगी चने की दाल, कीमत सिर्फ 60 रुपये किलो, मगर आधार कार्ड जरूरी

Mon, 27 Nov 2023 07:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

अगर आपके पास आधार कार्ड है तो अब आपको सस्ती कीमत पर दाल मिलेगी। केंद्र सरकार पंजाब के जालंधर में सस्ते दाम पर चने की दाल उपलब्ध कराएगी। एक आधार कार्ड पर सिर्फ चार किलो दाल मिलेगी। एक किलो दाल की कीमत 60 रुपये होगी।
विज्ञापन
चना दाल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में सस्ते दाम पर प्याज के बाद अब चने की दाल मिलेगी। केंद्र सरकार लोगों को सस्ते भाव में दाल देगी। मंगलवार से जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी की दुकान नंबर-78 में 60 रुपये प्रति किलो चने की दाल मिलेगी।

विज्ञापन


आधार कार्ड पर ही सस्ते दाम पर दाल मिलेगी। एक आधार कार्ड पर चार किलो चना दाल दी जाएगी। यह काउंटर महज एक घंटे खोला जाएगा। चने की दाल आम किराना की दुकानों पर 90 रुपये प्रति किलो बिक रही है। यह आपूर्ति केंद्र सरकार की नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से दी जाएगी।

मंगलवार सुबह 10 बजे से दाल आम लोगों को मिलनी शुरू हो जाएगी। हर रोज सुबह 10 बजे से 11 बजे तक ही इसकी बिक्री होगी। वहीं, अधिकारियों के अनुसार बिना आधार कार्ड के किसी को भी दाल नहीं दी जाएगी। इससे पहले जालंधर की मकसूदां मंडी में सस्ता प्याज भी आधार कार्ड पर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें