फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर राज्यपाल ने डीजीपी से मांगा जवाब, एसआईटी की रिपोर्ट तलब

Mon, 02 Oct 2023 08:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेस की तरफ से राज्यपाल को बताया गया था कि खैरा को पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गलत तरीके से गिरफ्तार किया है और उनकी गिरफ्तारी जिस पुराने केस में की गई है, उस पर सुप्रीम कोर्ट भी खैरा को राहत दे चुकी है।
विज्ञापन
सुखपाल खैरा गिरफ्तार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की वर्ष 2015 के एनडीपीएस मामले में गिरफ्तारी से पंजाब में गरमाई सियासत के बीच, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखकर खैरा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी तलब कर ली है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन दिन पहले पंजाब पुलिस द्वारा चंडीगढ़ में सुखपाल खैरा को उनके घर से गिरफ्तार किए जाने के बाद सरकार ने नशा तस्करी से उनके संबंधों की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया था। खैरा की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला था और उन्होंने खैरा की गिरफ्तारी को सियासी बदला करार देते हुए राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi in Amritsar: निजी दौरे पर अमृतसर आ रहे राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं को दूर रहने की हिदायत
विज्ञापन


कांग्रेस की तरफ से राज्यपाल को बताया गया था कि खैरा को पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित उनके आवास से गलत तरीके से गिरफ्तार किया है और उनकी गिरफ्तारी जिस पुराने केस में की गई है, उस पर सुप्रीम कोर्ट भी खैरा को राहत दे चुकी है।
विज्ञापन


इस संबंधी अब राज्यपाल की तरफ से पंजाब के डीजीपी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी के साथ ही एसआईटी द्वारा की गई अब तक की कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा गया है। खैरा को चंडीगढ़ से गिरफ्तार करके पंजाब पुलिस की टीम जलालाबाद ले गई थी और वहां अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। शनिवार को रिमांड अवधि खत्म होने के बाद अदालत ने खैरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में श्री मुक्तसर साहिब जेल भेज दिया था। श्री मुक्तसर साहिब में करीब डेढ़ घंटा जेल में रहने के बाद सुरक्षा के दृष्टिगत जेल प्रशासन ने उन्हें नाभा की जेल में ट्रांसफर कर दिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें