फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद शुरू : सेक्टर-39 अनाज मंडी में 2203 रुपये प्रति क्विंटल बिका धान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

सेक्टर-39 स्थित अनाज मंडी में रविवार को धान की खरीद शुरू की गई। पहले दिन भारतीय खाद्य निगम ने पंजाब और आसपास के क्षेत्रों से आई लगभग एक हजार क्विंटल धान की खरीद की। इसे अभी मंडी में ही रखा गया है। वहीं, निगम की ओर से खरीदे गए माल को मील मालिकों को बेचा जाएगा।
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील मित्तल ने बताया कि इस वर्ष धान की कीमत 2203 रुपये प्रति क्विंटल है, जो पिछले साल से 145 रुपये ज्यादा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य में 145 रुपये की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि किसानों ने धान की फसल को 15 दिन पहले की मंडी में लेकर आना शुरू कर दिया था। धान में नमी के कारण फसल को खरीदा नहीं गया था। बता दें कि धान खरीद की प्रक्रिया अगले 40 दिनों तक चलेगी। इसके लिए सेक्टर-26 की अनाज मंडी के 20 आढ़तियों को सेक्टर-39 की अनाज मंडी में अस्थाई दुकान दी गई हैं। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक मंडी में खरीद-बिक्री की जाएगी। इसके लिए मंडी कमेटी को व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। कमेटी की देखरेख में मंडी में सभी आवश्यक संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें