फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विस सत्र: आज विधानसभा को मिलेगा नया अध्यक्ष, 12 बजे होगा राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का अभिभाषण

Mon, 21 Mar 2022 12:48 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

होली के अवकाश के बाद 21 मार्च को सुबह 11 बजे सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत होगी। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव विधायक करेंगे और 12 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा सत्र - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सोमवार को नया विधानसभा अध्यक्ष मिल जाएगा। हालांकि यह औपचारिक एलान ही होगा। आप की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के लिए कुलतार सिंह संधवां का नाम फाइनल किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित का संबोधन होगा।

विज्ञापन


पंजाब की 16वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन 117 नवनिर्वाचित विधायकों को सदन में शपथ दिलाई गई थी। साथ ही तय किया गया था कि सरकार की ओर से तीन दिन सत्र चलाया जाएगा। सत्र के कारण सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सरकार की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि वह किसी भी सूरत में सत्र के दौरान गैरहाजिर नहीं होंगे।

सत्र 22 मार्च तक चलेगा। 18 मार्च को होली और 19 व 20 मार्च को साप्ताहिक अवकाश के कारण सदन नहीं चला। इससे पहले बुधवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर को पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई थी। इंदरबीर सिंह निज्जर पंजाब की अमृतसर दक्षिण सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। सत्र की कार्यवाही चलाने के लिए यह नियुक्ति की गई थी। 
विज्ञापन


होली के अवकाश के बाद 21 मार्च को सुबह 11 बजे सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत होगी। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव विधायक करेंगे और 12 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। 22 मार्च की बैठक में दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में चर्चा शुरू होगी। इसके बाद सरकार की तरफ से वर्ष 2021-22 के लिए पूरक अनुमान पेश किए जाएंगे और साथ ही वोट-ऑन-अकाउंट (लेखानुदान) भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें