फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकार अब नंबरदारों को दे सकती है राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के स्तर पर कई मांगों पर बनी सहमति
विज्ञापन

चंडीगढ़। कई वर्गों को सहुलियत देने के बाद हरियाणा सरकार अब नंबरदारों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। नंबरदार पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे थे। नंबरदारों का मासिक मानदेय बढ़ाने, नियुक्ति करने और नंबरदार के बेटे को नंबरदार बनाने की मांग पर सरकार जल्द मुहर लगा सकती है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद सरकार नंबरदारों का पंचकूला में सम्मेलन बुलाकर उनकी मांगों पर सीएम नायब सिंह सैनी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

नंबरदारों की मुख्य मांग है कि उनके रिटायरमेंट के बाद बेटे को नंबरदार बनाया जाए। साथ ही उनके मानदेय में बढ़ोतरी की जाए। नंबरदारों को वर्तमान में तीन हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है। उनका कहना है कि मानदेय भी कई बार छह महीने में तो कभी आठ महीने में आता है। वहीं, सरकार की ओर से आबियाना खत्म होने के बाद नंबरदारों के पद समाप्त करने की भी बात सामने आ रही थी, जिस पर फिलहाल सरकार ने विराम लगा दिया है। सरकार का कहना है कि कोई भी पद खत्म नहीं होने जा रहा है। साथ ही नंबरदारों को तहसीलों में बैठाने का प्रबंध किया जा सकता है। यह भी मांग काफी दिनों से उठाई जा रही थी। हरियाणा में नंबरदारों के 28 हजार से अधिक स्वीकृत पद हैं। वर्तमान में 18 हजार नंबरदार कार्यरत हैं। बाकी पद खाली हैं। ऐसे में उनकी नियुक्ति भी बंद है। सरकार जल्द ही इनकी नियुक्ति पर भी हरी झंडी दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें