बंदियों ने एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ की।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की है कि मार्च 2017 तक हरियाणा पुलिस में 1000 अतिरिक्त महिला पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी।
फिलहाल 1000 पुलिस कर्मियों और 100 महिला सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए चार पदक (सर्वोत्तम सेवा मेडल) देने सहित रक्षाबंधन की पूर्व संध्या को हर साल महिला पुलिस दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को हरियाणा निवास में प्रदेश के महिला पुलिस थानों की कार्य प्रणाली की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांस्टेबन और हेड कांस्टेबल, एएसआई और एसआई की श्रेणी में चार मेडल दिए जाएंगे। सभी बड़े सब-डिविजन मुख्यालयों में ऐसे ही पुलिस थाने, जबकि शेष पर पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में युवाओं को सीधे पुलिस बल में शामिल होने का मौका देने के लिए एनसीसी की तरह स्कूलों के पाठ्यक्त्रस्म में पुलिस प्रमाणपत्र कोर्स के विषय को शामिल किया जाएगा। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब से लगते प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में नशे के बढ़ते प्रभाव के प्रति युवाओं को जागरूक करने में महिला पुलिस थानों की भूमिका अहम होगी। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, हरियाणा के मुख्य सचिव डीएस ढेसी, गृह सचिव रामनिवास, पुलिस महानिदेशक केपी सिंह मौजूद थे।