फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: हाउसिंग बोर्ड की 2bhk स्कीम के मिलने लगे ब्रोशर

Mon, 04 Apr 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएचबी - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-51 ए में लॉन्च की गई 200 टू बीएचके फ्लैट्स की स्कीम के फॉर्म सोमवार से बैंकों में बिकने शुरू हो गए। ट्राइसिटी के चुनिंदा बैंकों की चुनिंदा शाखाओं में ही फॉर्म बिक रहे हैं।
विज्ञापन


फॉर्म की कीमत 2000 रुपये रखी गई है। वहीं इसका एडवांस मनी भी 6.90 लाख रुपये है। पहले दिन बैंकों में कहीं भी इसे लेकर कोई खास क्रेज देखने को नहीं मिला। इस कारण इसकी बहुत अधिक कीमत होना भी है।

इसकी आधी कीमत पर शहर के आसपास के क्षेत्रों में अच्छे फ्लैट उपलब्ध हैं। वहीं कुछ निजी बैंक की शाखाओं में तो फॉर्म अभी पहुंचे ही नहीं हैं। संभवत: मंगलवार को सभी बैंकों की शाखाओं तक फॉर्म पहुंच जाएंगे। फिलहाल लोगों के पास आवेदन के लिए 7 मई तक का समय है। 
विज्ञापन


यहां से लें सकते हैं फॉर्म 
एचडीएफसी : चंडीगढ़ सेक्टर-9 डी, सेक्टर-35 बी, सेक्टर-22 बी, सेक्टर-15 सी, सेक्टर-47, सेक्टर-27 सी, सेक्टर-38 सी, सेक्टर-43 बी, सेक्टर-40 डी, सेक्टर-17 सी, एनएसी मनीमाजरा। पंचकूला में सेक्टर-8, सेक्टर-11, सेक्टर-20, सेक्टर-5, एमडीसी स्वास्तिक विहार। मोहाली में फेज-7 और फेज-10 से। 

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: चंडीगढ़ सेक्टर-17 मेन ब्रांच, सेक्टर-22, सेक्टर-34, सेक्टर-7, सेक्टर-9। पंचकूला और मोहाली में मेन ब्रांच से फॉर्म ले सकते हैं। वहीं एसबीआई की लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, जम्मू और शिमला की मुख्य शाखाओं में भी फॉर्म उपलब्ध हैं।  

पंजाब नेशनल बैंक: चंडीगढ़ सेक्टर-8 सी, सेक्टर-9, सेक्टर-17 बी, सेक्टर-16, सेक्टर-19, सेक्टर-28, सेक्टर-22 डी, सेक्टर-22 बी, सेक्टर-37, सेक्टर-27, सेक्टर-47, मनीमाजरा, धनास, मलोया, पलसौरा और खुड्डा लाहौरा। पंचकूला में सेक्टर-8, सेक्टर-20 और मोहाली में फेज-1 और फेज-7 स्थित ब्रांच से फॉर्म ले सकते हैं। 

एक्सिस बैंक: चंडीगढ़ सेक्टर-35 बी, सेक्टर-9 सी, सेक्टर-17 बी, सेक्टर-38 सी, सेक्टर-16डी, सेक्टर-32सी, सेक्टर-26, सेक्टर-22बी, सेक्टर-20, मनीमाजरा, आईटी पार्क और किशनगढ़। पंचकूला में सेक्टर-10, मोहाली में फेज-5, 7 और 11। इसके अलावा बैंक की नाभा, पटियाला, अंबाला, राजपुरा, दशमेशनगर, डेराबस्सी और खरड़ शाखाओं में भी फॉर्म उपलब्ध हैं।

इंडसइंड बैंक: सेक्टर-8, सेक्टर-16 डी, सेक्टर-27 सी, सेक्टर-32 सी, सेक्टर-40, सेक्टर-47 डी, सेक्टर-20 डी, सेक्टर-22, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और एनएसी मनीमाजरा। पंचकूला में सेक्टर-11, सेक्टर-20 और मोहाली में 3बी2, सेक्टर-67, फेज-11 और जीरकपुर वीआईपी रोड। 
विज्ञापन

वहीं इलाहाबाद बैंक की चंडीगढ़ सेक्टर-17 बी और पंजाब एंड सिंध बैंक सेक्टर-11 शाखा में भी फॉर्म की बिक्री होगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें