फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda Train Accident: कुछ समझ नहीं आया, तीन शव देखे... चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में सवार गौरव ने क्या बताया

Thu, 18 Jul 2024 06:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस दुर्घटना के बाद चंडीगढ रेलवे स्टेशन में हेल्प लाइन डेस्क लगाया गया है। हेल्प डेस्क पर ट्रेन में सवार चंडीगढ़ के यात्रियों के परिवार वाले आकर जानकारी जुटा सकते हैं।
विज्ञापन
गोंडा में रेल हादसा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 से बुधवार को 11.35 पर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस छूटी थी। ट्रेन अपने सही समय पर थी। वीरवार रात 8.30 बजे गाड़ी को कटिहार पहुंचना था और मुझे वहां से अपने गांव के लिए बस लेनी थी। लेकिन ऐसा सोचा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। दोपहर लगभग तीन बजे अचानक ट्रेन में तेज झटके महसूस हुए और ट्रेन रुक गई। पहले तो कुछ समझ नहीं आया जब बाहर निकला तो देखा ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए हैं और कुछ बोगियां टूटकर खेतों में पड़ी हैं। यह कहना है बिहार के कटिहार निवासी गौरव का। गौरव भी इसी ट्रेन में सफर कर रहे थे। उन्होंने चंडीगढ़ से कटिहार की टिकट ली थी। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा में बड़ा रेल हादसा हुआ है। वीरवार दोपहर लगभग तीन बजे चंडीगढ़ से असम के डिब्रूगढ़ जा रही चंडीगढ़ एक्सप्रेस के 14 डिब्बे बेपटरी हो गए। इस हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई है। चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रात 11.35 बजे चली थी। रेलगाड़ी रेलवे स्टेशन से प्लेटफॉर्म नंबर- 2 से अपने गंतव्य के लिए निकली थी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और रविवार को संचालित की जाती है। ट्रेन में सवार यात्रियों ने सोचा नहीं था कि गंतव्य तक पहुंचने से पहले यह दुर्घटना हो जाएगी।
 

इस दुर्घटना के बाद चंडीगढ रेलवे स्टेशन में हेल्प लाइन डेस्क लगाया गया है। हेल्प डेस्क पर ट्रेन में सवार चंडीगढ़ के यात्रियों के परिवार वाले आकर जानकारी जुटा सकते हैं। वहीं अंबाला रेल मंडल  चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और अंबाला ऑफिस का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन- 0172-2639785 और अंबाला कंट्रोल ऑफिस ने 0171-2610653 जारी किया है।   
विज्ञापन


ट्रेन में सवार बिहार के कटिहार निवासी गौरव भी इस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। गौरव ने चंडीगढ़ से कटिहार का टिकट बुक किया था। गौरव ने बताया कि वीरवार दोपहर लगभग तीन बजे ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। हालांकि जिस ट्रेन के जिस डिब्बे में गौरव सवार था वह सुरक्षित है। गौरव ने बताया कि ट्रेन के कई डिब्बे टूट कर खेतों में पलट गए हैं। उन्होंने मौके पर तीन लोगों के शव देखे हैं। वहीं, बचाव का कार्य जारी है और घायलों को डिब्बों से निकाला जा रहा है।

पंजाब के लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस दुर्घटना में दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के गोंडा में ट्रेन के पटरी से उतरने की दुखद घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। बिना जवाबदेही या निवारक उपायों के बार-बार होने वाली ऐसी घटनाओं को देखना चिंताजनक है। मैं आग्रह करता हूं भारतीय रेल मंत्रायल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और गहन जांच करें और तत्काल कार्रवाई करें।



अंबाला मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) मनदीप सिंह भाटिया ने कहा कि चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे मोतीगंज और झिलाही रेलवे स्टेशनों के पास पटरी से उतर गए। यह (दुर्घटना स्थल) एनईआर (उत्तर पूर्व रेलवे) के लखनऊ डिवीजन के अंतर्गत आता है। पटरी से उतरने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाए हैं। हादसे के कारणों का पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें