चंडीगढ़। राहुल की बेहतर गेंदबाजी के चलते गोदरेज क्रिकेट क्लब ने अड्डा क्रिकेट इलेवन की टीम को 7 विकेट से हरा दिया। टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का मुकाबला रविवार को सेक्टर-44 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
मैच में पहले खेलते हुए अड्डा क्रिकेट इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 103 रन बनाए। डॉ. लूथरा ने 26 रन, चेतन ने 17 रन, शुभम ने 14 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में राहुल ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। अमित ने 24 रन देकर 2 विकेट, अवि कुमार ने 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोदरेज क्रिकेट क्लब ने 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया।
सौरभ ने 33 नाबाद रन और राहुल ने 27 नाबाद रन की पारियां खेलीं। गुरनूर ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में अड्डा क्रिकेट इलेवन से शुभम ने 13 रन देकर 2 विकेट और राहुल ने 16 रन देकर 1 विकेट चटकाया। राहुल को बेहतर गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।