गीता रन सुबह छह बजे ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू की गई और ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट, सब्जी मंडी चौक, ब्रह्मा चौक, शहीद उद्यम सिंह चौक, जेसीआई चौक, नया बस स्टैंड, दयानंद चौक, गुरुद्वारा चौक, अर्जुन चौक से होकर ब्रह्मसरोवर के उत्तर वाली दिशा में पुरुषोत्तमपुरा बाग में संपन्न हुई।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को गीता रन का आयोजन किया किया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच प्रदेश भर के सैंकड़ों लोग दौड़े। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। गीता रन के साथ ही इस बार होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की भी शुरुआत की गई।
विज्ञापन
विधायक सुभाष सुधा ने हरि झंडी दिखाकर गीता रन को रवाना किया। पुरुषों के लिए 10 किलोमीटर और महिलाओं के लिए पांच किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग में रोहतक के आरिफ ने और महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र की अंजली ने सबसे तेज दौड़ लगाई। दोनों ने 31-31 हजार रुपये का इनाम जीता है। वहीं महिलाओं में दूसरे नंबर पर अंबाला की रिंपी और रोहतक की नेहा रही। इन्हें 21 व 11 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। वहीं पुरूष वर्ग में सोनीपत के रोहित व रोहतक के परमजीत दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। इन्हें भी 21 व 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया।
दौड़ का आयोजन खेल विभाग ने कराया। इसमें करीब एक हजार लोगों ने पंजीकरण कराया था। गीता रन सुबह छह बजे ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग से शुरू की गई और ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी गेट, सब्जी मंडी चौक, ब्रह्मा चौक, शहीद उद्यम सिंह चौक, जेसीआई चौक, नया बस स्टैंड, दयानंद चौक, गुरुद्वारा चौक, अर्जुन चौक से होकर ब्रह्मसरोवर के उत्तर वाली दिशा में पुरुषोत्तमपुरा बाग में संपन्न हुई।