फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्कूल के पास फटी पीएनजी पाइपलाइन, आई तेज धमाके की आवाज, आनन-फानन बच्चों को घर भेजा

Wed, 22 Nov 2023 11:22 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

जानकारी के मुताबिक स्कूल में लगभग 1600 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के पास ही कई मकान हैं और संपर्क केंद्र भी है। स्कूल की एक अध्यापिका ने बताया कि हवा स्कूल की तरफ थी। ऐसे में बच्चों को कक्षाओं से बुला नीचे मैदान में ले जाया गया और बाद में एहतियातन स्कूल के बाहर पार्क में ले जाया गया। इसके बाद ऑटो, वैन आदि के जरिए उन्हें घर भेजा गया। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ के स्कूल के पास पाइपलाइन से गैस लीक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 40डी स्थित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवार के पास बुधवार सुबह अचानक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन जेसीबी मशीन से खोदाई के दौरान कट गई। पाइपलाइन के फटने की जोरदार आवाज और गैस आसपास फैलते ही स्कूल के बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यहां नगर निगम को सीवरेज की पाइपलाइन की मरम्मत करनी थी। यही वजह है कि खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान लगभग सात फुट की गहराई पर जेसीबी से पीएनजी की पाइपलाइन कट गई। स्कूल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिभावकों से बच्चों को घर ले जाने का आग्रह किया। वहीं जो बच्चे खुद स्कूल आ रहे थे उन्हें भी वापस भेज दिया गया। 

लगभग 7:45 बजे यह हादसा हुआ। तब कई बच्चे स्कूल आ रहे थे। वहीं कई स्कूल पहुंच चुके थे। जानकारी के मुताबिक बीती मंगलवार रात से ही स्कूल की दीवार के पास कच्ची जगह पर जेसीबी खड़ी थी। निगम निजी ठेकेदार से खुदाई का काम करवा रहा था।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: NIA Raid in Punjab: मोगा के गांव झंडेवाला पहुंची एनआईए की टीम, फंडिंग के मामले में की गई है रेड

स्कूल में पढ़ते हैं 1600 बच्चे 

जानकारी के मुताबिक स्कूल में लगभग 1600 बच्चे पढ़ते हैं। स्कूल के पास ही कई मकान हैं और संपर्क केंद्र भी है। स्कूल की एक अध्यापिका ने बताया कि हवा स्कूल की तरफ थी। ऐसे में बच्चों को कक्षाओं से बुला नीचे मैदान में ले जाया गया और बाद में एहतियातन स्कूल के बाहर पार्क में ले जाया गया। इसके बाद ऑटो, वैन आदि के जरिए उन्हें घर भेजा गया। 

विज्ञापन

परिजनों को कॉल और व्हाट्सएप के जरिए घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पीसीआर और दमकल की एक गाड़ी पहुंच गई थी। घटना की जानकारी पीएनजी की सप्लाई करने वाली कंपनी को दी गई। लगभग आठ बजे कर्मी यहां पहुंच गए और अगले 10 मिनट में सप्लाई बंद कर स्थिति पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस ने वहां आवाजाही रोक दी थी। पूरा ऑपरेशन लगभग पौना घंटा चला। पीएनजी की सप्लाई बंद होने से आसपास के घरों में गैस न होने से लोगों को बाहर से खाना मंगवाना पड़ा।

500 किलोमीटर में फैला पीएनजी का जाल

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ और इसके आसपास लगभग 500 किलोमीटर के दायरे में कम और सामान्य प्रेशर वाली पीएनजी सप्लाई की भूमिगत पाइपे डाली गई हैं। भूमिगत पानी की पाइपों की मरम्मत या इन्हें बदलने अथवा केबल पाइप बिछाने के दौरान पीएनजी पाइप कटने और लीक होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

बीते 14 अक्तूबर को भी सेक्टर 37ए के एक बूथ के सामने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पीएनजी पाइपलाइन में खुदाई के दौरान लीकेज शुरू हो गई थी। पीएनजी के एक कर्मी ने बताया कि प्रत्येक एक किलोमीटर में एक वाल चैंबर है। ऐसे में लीकेज होते ही सप्लाई समय पर बंद करने से हादसा टल गया। जिस जगह यह खुदाई हुई, उसके पास ही पीएनजी पाइपलाइन का चेतावनी बोर्ड भी लगा था।
 
सीवरेज ब्लॉक को दूर करने के लिए जेसीबी के साथ खोदाई का काम मौके पर चल रहा था। इसी दौरान खोदाई करते वक्त यह हादसा हुआ। मामले की जांच को लेकर इंजीनियरिंग विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। - अनूप गुप्ता, मेयर, चंडीगढ़ नगर निगम।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें