फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरलाल बराड़ हत्याकांड मामले में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप का मुख्य शूटर दो दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस शनिवार को छात्र नेता गुरलाल बराड़ की हत्या के मामले में गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ग्रुप के मुख्य शूटर चमकौर सिंह उर्फ बेअंत को बठिंडा से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। पुलिस ने बेअंत को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को शक है कि चमकौर सिंह बंबीहा ग्रुप का मुख्य शूटर है। उसकी मदद से बंबीहा ग्रुप ने अपने साथी के साथ मिलकर गुरलाल बराड़ की हत्या करवाई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी को कुछ महीने पहले मोगा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने ही चंडीगढ़ में गुरलाल बराड़ की हत्या की थी।
गुरलाल की वर्ष 2020 में इंडस्ट्रियल एरिया में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस केस में पुलिस ने 2 आरोपियों गुरविंदर सिंह और गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ चंडीगढ़ जिला अदालत में चार्जशीट फाइल की थी। इन दोनों के खिलाफ इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इन दोनों को पुलिस ने शूटर्स को मोटरसाइकिल उपलब्ध करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जबकि शूटर्स को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

बता दें कि 10 अक्तूबर 2020 की देर रात गुरलाल बराड़ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिटी इंपोरियम मॉल के बाहर फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो नकाबपोश बाइक सवार युवक गाड़ी के पास आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में गुरलाल के सिर, सीने और बाजू पर गोलियां लगीं। पुलिस व गुरलाल के दोस्त उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें