फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sangrur by-election: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- अग्निपथ के बारे में विस्तार से पता चलेगा तो खुश होंगे लोग

Sun, 19 Jun 2022 06:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पंजाब के युवाओं को रोजगार देने के लिए लोकसभा हलका संगरूर में इंडस्ट्री व एग्रो इंडस्ट्री लगेगी और भाजपा के प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों की सिफारिश पर संगरूर में हवाई अड्डा भी आएगा।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब लोगों को अग्निपथ योजना का विस्तार से पता चलेगा तो खुश होंगे। इससे युवाओं को रोजगार व देश सेवा का मौका मिलेगा। युवा अनुशासन प्रिय बनेंगे। यह बात पंजाब के बरनाला में संगरूर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक बैठक में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्याशी जीता तो लोकसभा हलका संगरूर में हवाई अड्डा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सीमांत राज्य है लेकिन राज्य की आप सरकार के कारण पंजाब के हालात बदतर हो चुके हैं। रोज पंजाब के विभिन्न हिस्सों में दिन दहाडे़ कत्ल हो रहे हैं, रोज गोलियां चल रही हैं। अपराध के साथ-साथ पंजाब के अमीर लोगों को रंगदारी के लिए धमकी दी जा रही है। गीत और संगीत वर्गों के कलाकारों को फोन कर अवैध रूप से वसूली मांगी जा रही है। ऐसे में पंजाब के लोग पुनर्विचार करने लगे हैं कि वह भाजपा को वोट दें, पहले भी उन्होंने परिवर्तन के तौर पर पंजाब में आप को दो वोट दिया था और अब वह परिवर्तन के तौर पर भाजपा को वोट देंगे। 

लगाई जाएगी एग्रो इंडस्ट्री और हवाई अड्डा बनेगा
केंद्री मंत्री ने कहा कि पंजाब के युवाओं को रोजगार देने के लिए लोकसभा हलका संगरूर में इंडस्ट्री व एग्रो इंडस्ट्री लगेगी और भाजपा के प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों की सिफारिश पर संगरूर में हवाई अड्डा भी आएगा, जिसका केंद्र सरकार ने ब्लू प्रिंट भी तैयार कर लिया है। केंद्र सरकार ने हवाई अड्डा बनाने की हामी भर दी है। हवाई अड्डा आने से मलेरकोटला व पंजाब से सब्जियां विदेश में जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में सड़कों व रेलवे लाइनों का जाल बिछाया है। देश के हर घर तक शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें