फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: 80 यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ से लेह गई फ्लाइट, शनिवार को उड़ान रद्द होने पर हुआ था हंगामा

Sun, 19 Jun 2022 02:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर गुलशन मेहता ने बताया कि जिन यात्रियों ने शनिवार की टिकट बुक की थी। उनको टिकट रद्द करवाने की जरूरत नहीं पड़ी। 
विज्ञापन
शनिवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हंगामा करते यात्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख में खराब मौसम के चलते शनिवार को चंडीगढ़ से लेह जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई थी। इसके बाद भड़के यात्रियों ने चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। रविवार सुबह सवा आठ बजे फ्लाइट ने 80 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। शनिवार को उड़ान में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 100 से अधिक थी।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे यात्रियों को एयरलाइंस ने खराब मौसम का हवाला दिया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। हंगामा कर रहे यात्रियों को शांत कराने के लिए एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को बुलाना पड़ा। बाद में एयरलाइंस के अधिकारी भी पहुंचे और यात्रियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हुआ। इस संबध में अधिकारियों का कहना हैं कि खराब मौसम में फ्लाइट उड़ान नहीं ले सकती है। उड़ान रद्द करने का फैसला यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ही लिया गया है। 

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या ए.आई.458 को शनिवार सुबह 10.15 बजे लेह के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन लेह में मौसम खराब होने के चलते इस फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। खराब मौसम में उड़ान भरना यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता था, इसलिए उड़ान रद्द की दी गई। उधर, यात्रियों का कहना था कि वह पूरी तैयारी के साथ जब एयरपोर्ट पहुंचे तब उन्हें अचानक फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दी गई। इससे पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें