सुखजिंदर रंधावा ने भरा नामांकन
- फोटो : संवाद
पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए नामांकन पत्र भरने का आज चौथा दिन है। अक्षय तृतीया के अवसर पर आज कई दिग्गजों ने अपना नामांकन दाखिल किया। अमृतसर से बीजेपी प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू ने नामांकन भरने से पहले गुरुद्वारा साहिब और मंदिर में माथा टेका। नामांकन भरने के दौरान उनके साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी मौजूद रहे।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि संधू अमृतसर से सबसे अच्छे विकल्प हैं। उन्होंने देश की सेवा की है और वह अमृतसर की भी सेवा करेंगे...वह शहर के लोगों की आवाज उठाएंगे। वहीं, खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया है।
गुरदासपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखजिंदर रंधावा ने अपना नामांकन भर दिया है। वहीं जालंधर से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने भी अपना नामांकन भर दिया है।
जालंधर से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बलविंदर कुमार और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार मोहिंदर सिंह केपी ने अपना नामांकन भर दिया है।
होशियारपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी यामिनी गोमर और बहुजन द्रविड़ पार्टी के प्रत्याशी जीवन कुमार ने नामांकन दाखिल किया।
बठिंडा से आप के गुरमीत खुड्डियां और कांग्रेस के जीत मोहिंदर सिद्धू ने नामांकन भर दिया है।